/विक्रमादित्य सिंह ने आपदा से हुए नुक़सान का मामला उप राष्ट्रपति से उठाया।

विक्रमादित्य सिंह ने आपदा से हुए नुक़सान का मामला उप राष्ट्रपति से उठाया।


शिमला 25 जनवरी,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा

,लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का मामला उठाया।
मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस हिमाचल लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली में उपराष्ट्रपति से मुलाकात की ईश्वर सट्टा उन्होंने उपराष्ट्रपति को बताया कि हिमाचल में लोक निर्माण विभाग को क़रीबन 4,500 करोड़ का नुक़सान हुआ है।


यहां जानकारी देते हुए विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि भारत के माननीय उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से नई दिल्ली में मुलाक़ात की और प्रदेश के मसलों को सकारात्मकता से भारत सरकार के समक्ष उठाया।

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि हिमाचल की विकास के लिए वह हमेशा प्रयासरत है और हिमाचल के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे।