नालागढ 29 जनवरी,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन के पुलिस जिला बद्दी के पुलिस अधीक्षक मोहित चावला के पदोन्नत होने के पश्चात इस जिले का कार्यभार युवा आईपीएस अधिकारी ईल्मा अफरोज ने सम्भाला लिया है ।
मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस ईल्मा अफरोज ने कार्यभार सम्भालने के बाद जिला बद्दी के सर्भी पर्यवेक्षक अधिकारियों, प्रभारी थाना, प्रभारी चौकियात, प्रभारी चैक पोस्ट, प्रभारी यातायात व कार्यालय पुलिस अधीक्षक बद्दी के सभी प्रभारियों के साथ औपाचारिक बैठक ली
ईल्मा अफरोज, भा0पु0से0, ने पुलिस जिला बद्दी का बतौर पुलिस अधीक्षक कार्यभार संभाला और आज पुलिस अधीक्षक बद्दी के सभागार में सभी पर्यवेक्षक अधिकारियोंए प्रभारी थाना प्रभारी चौकियात, प्रभारी चैक पोस्ट, प्रभारी यातायात व कार्यालय पुलिस अधीक्षक बद्दी के सभी प्रभारियों के साथ औपाचारिक बैठक ली
आज हुई इस बैठक के दौरान उन्होने पुलिस जिला बद्दी के भगौलिक व अपराधिक वातावरण के साथ.साथ अन्य प्रकार की परिस्थितियों के बारे में विचार विमर्श किया तथा बद्दी पुलिस की छवि में और सुधार हेतू जरुरी दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी कर्मियों से पुलिस जिला बद्दी को अपराध मुक्त बनाने के लिए प्रयास करने हेतू आग्रह किया तथा काम के साथ.साथ अपने स्वास्थय के प्रति भी जागरुक रहने की सलाह दी। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिला में थाना वाईज अपराधेां बारे विस्तृत जानकारी हासिल की ।










