/औधोगिक नगरी बीबीएन के झाडमाजरी स्थित परफयूम बनाने वाली कम्पनी की आग की जांच के लिए एसआईटी गठित ।

औधोगिक नगरी बीबीएन के झाडमाजरी स्थित परफयूम बनाने वाली कम्पनी की आग की जांच के लिए एसआईटी गठित ।

कम्पनी के 9 लोगो का अभी तक कोई सुराग नही । पुलिस ने विभिन्न धाराओ में एफआरआई दर्ज करके प्लांट हैड को किया गिरफतार ।


शिमला ( नालागढ ) 3 फरवरी
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा


औद्योगिक नगरी बीबीएन के बरोटीवाला( झाड़ माजरी )स्थित परफ्यूम बनाने वाली कंपनी एन आर अरोमा में गत दिवस हुए भीषण अग्निकांड की जांच के लिए हिमाचल सरकार ने एसआईटी का गठन कर दिया है।


मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक के आदेशों द्वारा इस मामले की गहन छानबीन के लिए एस आई टी के गठन की घोषणा की गई है जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अशोक वर्मा , पुलिस उप अधीक्षक, खजाना राम, बरोटीवाला थाना प्रभारी संजय शर्मा शामिल किए गए हैं।

इस मामले में पुलिस ने एन आर अरोमा के प्लांट हेड चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया है तथा पुलिस स्टेशन बरोटीवाला में धारा 14 / 24 के तहत धारा 285 (आग या ज्वलंनशील पदार्थ के संबंध में लापरवाही पूर्ण आचरण ), 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य )के तहत मामला दर्ज कर लिया है इसके साथ ही भारतीय दंड संहिता की धारा 337 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य से चोट पहुंचाना) और धारा 304 (गैर इरादतन हत्या )का मामला दर्ज कर लिया गया है।

,

याद रहे की गति दिवस इस फैक्ट्री में लगी आग के दौरान यहां 85 लोग मौजूद थे जिनमें से 30 घायल अवस्था में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है जिनमेसे एक महिला की मृत्यु हो चुकी है जबकि बाकी सुरक्षित उपचार ले रहे हैं इस अग्नि कांड के दौरान यहां से 9 लोग अभी तक नही मिल पाए है और न ही उनके बारे में कोई जानकारी नहीं हासिल हुई है कि यह लोग यहां से भाग गए अथवा अन्दर ही आग की भेट चढ गए है ।

पुलिस ने इस बारे में सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर 98169 99 000 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के नंबर पर सूचना देने का आग्रह किया है।

इस दौरान राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल एनडीआरएफ वर्तमान में साइट की संरचना सुरक्षा का आकलन कर रहा है।

,

इस कार्बन मोनोऑक्साइड हाइड्रोजन सल्फाइड और सल्फर डाइऑक्साइड जैसी खतरनाक गैसों से मुक्त करने के लिए काम कर रहा है मंजूरी के बाद एसपी फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री एफएसएल की एक टीम घटनास्थल का निरीक्षण करेगी और आग के बारे में आवश्यक साक्ष्य जुटाएगी आग की जटिल प्रकृति को देखते हुए हिमाचल प्रदेश के डीजीपी ने राज्य सरकार से भारत सरकार की केंद्रीय फ्रांसिस विज्ञान टीम से सहायता का अनुरोध किया है ।