/औधोगिक नगरी बद्दी में खुला नया कौशल आधारित आजीविका केन्द्र ।

औधोगिक नगरी बद्दी में खुला नया कौशल आधारित आजीविका केन्द्र ।

तहसीलदार निशा आजाद ने किया उद्घाटन


नालागढ (बद्दी ) 8 फरवरी
हिम नयन न्यूज/ रजनीश ठाकुर


औधोगिक नगरी बीबीएन में गत दिवस मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन ने आईटीसी के सहयोग से बद्दी में बाई पास रोड के पास एक नए कौशल आधारित आजीविका केंद्र का शुभारम्भ किया।

मिली जानकारी के मुताबिक निशा आज़ाद तहसीलदार (सह कार्यपालक दंडाधिकारी ) ने रिबन काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर उद्घाटन की औपचारिकता निभाई।

इस आवसर पर आईटीसी की ओर से फैक्ट्री मैनेजर . संदीप शशिधरनए एचआर हेड . ऋषि राजए अकाउंट्स मैनेजर . उज्जवल और प्रोग्राम मैनेजर . आशीष भी वहां मौजूद थे। मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन की ओर से महाप्रबंधक कॉर्पोरेट पार्टनरशिप . कल्पेश, सहायक प्रबंधक कॉर्पोरेट रिलेशनशिप , निशा, वरिष्ठ प्रबंधक , अर्पित श्रीवास्तव जिला आजीविका प्रबंधक , नवीन कुमार समारोह में उपस्थित रहे ।

इस आजीविका केंद्र में 18 से 25 वर्ष के युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा और मैजिक बस उन्हें विभिन्न संगठनों में रोजगार दिलाने में मदद करेगी।