नालागढ ( रामशहर ) 08 फरवरी
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
जनकल्याण समिति द्वारा आज अक्षय ठाकुर पुत्र उमाकांत, गांव बुखारी दा घाट ,तहसील नालागढ़ ,जिला सोलन पीड़ित परिवार को₹20000 का चैक बतौर सहायता के रूप में दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों अक्षय ठाकुर की दोनों किडनीय काम करने से बंद हो गई थी जिनका इलाज एम्स हॉस्पिटल बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में चल रहा है जिनके स्वास्थ्य में अब कुछ सुधार हुआ है । जनकल्याण समिति समस्त टीम और लोगों की सहायता से वह एचपीसीएल नालागढ़ के हेल्पर व ड्राइवर की सहायता से₹20000 का चैक अक्षय ठाकुर की माता श्रीमती कुमा देवी को प्रदान किया और अक्षय ठाकुर की जल्दी ही स्वस्थ होने की कामना की।
इस मौके पर पीड़ित परिवार व जन कल्याण समिति अध्यक्ष विशाल परमार ,जन कल्याण समिति मेंबर हुकम चंद, भाग सिंह राकेश कुमार ,मदनलाल ,राजेंद्र कुमार, नरेश ठाकुर व राकेश कुमार जो कि भारतीय सेना में कार्यरत हैं आदि उपस्थित रहे ।










