नालागढ़ 10 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /नयना वर्मा
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री का दुखद निधन होने का समाचार मिला है।
यह जानकारी उप -मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने देर रात 11 बजकर 56 मिनट पर अपनी फ़ेसबुक पर यह दुखद समाचार शेयर किया ।
उन्होंने लिखा कि हमारी प्रिय सिम्मी अग्निहोत्री हमारा और आस्था का साथ छोड़ कर चली गईं। उन्होंने चंडीगढ़ ले जाते समय अंतिम सांस ली।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गोंदपुर जयचंद में अपने निवास पर उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें चिकित्सकीय सहायता दी गई। वही गंभीर हालत को देखते हुए देर शाम चंडीगढ़ ले जा रहे थे, तो रास्ते मे ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक 12 फरवरी को उन्होंने बाथू में माता का जागरण रखा था, जिसकी तैयारी वह कर रही थीं और सभी व्यवस्था खुद देख रही थीं। उधर मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री भी जागरण के लिए विशेष रूप से नीदरलैंड से आई थी।
मिली जानकारी के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद लाया जा रहा है। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इस दुख घड़ी पर हिम नयन न्यूज़ परिवार अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता है तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना करते हैं।










