सोलन (अर्की ) 14 फरवरी
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में मुख्याध्यापिका मनोरमा चड्डा की अध्यक्षता में बसंत पंचमी पर्व पर सरस्वती पूजन एवम सरस्वती माता शोभा यात्रा निकलते हुए नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की गई।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रात: कालीन सभा में सरस्वती माता का पूजन किया गया और भूपेन्द्र कुमार शास्त्री ने बसंत पंचमी पर्व और पर्व के माहात्म्य के ऊपर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्याध्यापिका ने सरस्वती माता से बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बसंत पंचमी की बधाई दी और मुख्याध्यापिका ने अपनी ओर से बच्चों को कॉपी पेंसिल और अध्यापकों को पैन उपहार एवम प्रोत्साहन स्वरूप भेंट दिए ।

इस अवसर पर बच्चों के माध्यम से स्थानीय लोगो को संदेश दिया की लड़ोग विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र का आरम्भ हो गया है। अत:ज्यादा से ज्यादा बच्चें विद्यालय में प्रवेश ग्रहण करें जिससे अध्ययन अध्यापन का कार्य जल्दी से शुरू हो सके।
उसके बाद विद्यालय से चोरंटू नैना देवी मंदिर तक शोभयात्रा निकाली गई।जहां पर सभी बच्चों और अध्यापक अध्यापिकाओं ने माता नैना देवी जी के दर्शन किए। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के अध्यापक यशपाल वर्मा,भूपेंद्र कुमार शास्त्री,पवन कुमार,अरुण शर्मा,पूर्ण चंद,सरोज अतिबाला प्रीति तथा चेतराम ,बबली देवी उपस्थित रहे।










