शिमला 17 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल का बजट पेश होने के दौरान सीएम ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दूध खरीद करने वाला हिमाचल देश (Himachal Pradesh) का पहला राज्य है। यदि खुले बाजार में ज्यादा दाम मिलता है तो पशुपालक इसे बाजार में बेचने के लिए स्वतंत्र होगा। 1 अप्रैल से एपीएमसी द्वारा ली जाने वाली फीस दुग्ध सोसायटियों के लिए माफ की जाएगी।
दूध प्रसंस्करण केंद्रों पर 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दाड़लाघाट में कृत्रिम गर्भाधान केंद्र खोला जाएगा।
गोवंश के लिए 1200 रुपये प्रति गोवंश अनुदान मिलेगा।










