नालागढ़ बद्दी 20 फरवरी ,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/नयना वर्मा
राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ एन एम सी के नेशनल कन्वीनर एवम् प्रदेशाध्यक्ष हिमाचल शांति स्वरूप गौतम ने आज पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मामले में प्रतिक्रिया दी।
शांति स्वरूप ने कहा कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में घटने वाले मामले पूरे देश और मानवता को शर्मसार करने वाली हैं और ममता राज में यहाँ मीडिया की आवाज़ दबाई जा रही है।
नैशनल कन्वीनर शांति गौतम ने आगे पश्चिम बंगाल में मीडिया को पुलिस व सरकार द्वारा दबाए जाने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “ममता दीदी की सरकार पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र मीडिया की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।
“मैं मुख्यमंत्री जी से कहना चाहता हूं कि वह फ्रीडम ऑफ प्रेस का गला घोटने का काम बंद करें। आप कब तक मीडिया की आवाज को दबाएंगे?”
उन्होंने कहा कि आपकी सरकार में कानून व्यवस्था क्यों चरमराई है?
पश्चिम बंगाल में मीडिया की स्वतंत्रता बनी रहनी चाहिए इसके लिए मुख्यमंत्री को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।

इस अवसर पर हिम नयन न्यूज़ की मुख्य संपादक नयना वर्मा ने भी बंगाल में प्रेस की स्वतंत्रता को बहाल करने की मांग की है ।उन्होंने बंगाल सरकार के कृत्य की निंदा की है।










