/राजकीय उच्च विधालय लड़ोग में किया गया कलस्टर मीटिंग का आयोजन

राजकीय उच्च विधालय लड़ोग में किया गया कलस्टर मीटिंग का आयोजन

सोलन (अर्की )20 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा

सोलन जिले के राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग एवं रा० प्रा० पा० लड़ोग की प्रथम् कलस्टर मीटिंग का आयोजन गत दिवस कलस्टर हेड़ मनोरमा कुमारी चढ्‌ढा की अध्यक्षता में किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक इस मीटिंग में कलस्टर कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ विद्यालय के SMC सदस्यों, अभिभावकों व दोनों विद्यालयों के सभी अध्यापकों ने भाग लिया।

इस मीटिंग में जहाँ इस शैक्षणिक सत्र से बच्चों के लिए सरकार द्वारा निर्धारित वर्दी के विकल्पों में से विकल्प का चयन किया गया ,वहीं कलस्टर बनने पर सरकार द्वारा दिनांक 18/02/2024, को जारी की गई अधिसूचना के अंतर्गत कलस्टर की कार्यप्रणाली के लिए जारी दिशा- निर्देशों को सबके समक्ष रखा गया व प्रत्येक बिन्दु पर चर्चा- परिचर्चा की गई।

इस मीटिंग में उच्च व प्राथमिक विधालयों द्वारा दिन- प्रतिदिन के सह‌योग और अभिसरण के लिए संसाधनों को साझा करने के कलस्टर (RISE – Resource and Infrastracture sharing for Excellence – School cluster) के दायित्वों के निर्वहन हेतु विचार-विमर्श किया गया।