/राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग के 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने किया 10वीं कक्षा की विदाई समारोह का आयोजन

राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग के 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने किया 10वीं कक्षा की विदाई समारोह का आयोजन


सोलन (अर्की ) 22 फरवरी
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा


राजकीय उच्च विधालय लडोग के नवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 10वी कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई समारोह का आयोजन किया

मिली जानकारी के मुताबिक आज गुरुवार को मुख्याध्यापिका मनोरमा चड्डा की अध्यक्षता में नवमी कक्षा के छात्रों ने दसवीं कक्षा को विदाई समारोह का आयोजन किया ।कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों विद्यालय द्वार पर ही दसवीं कक्षा के सभी छात्रों का जल कुंभ सहित तिलक करके स्वागत किया ।उसके बाद उन्हें कक्षा कक्ष में ले जाकर केक कटवाया और साथ में चाय पान जूस इत्यादि पिलाया।

बाद में दसवीं कक्षा के सभी बच्चों को टाइटल देकर सम्मानित किया और उनसे (डेयर) अभिनय करवाया तथा बच्चों ने विद्यालय में दस वर्षों से किए गए कार्यों और अध्ययन को अपने वक्तव्य में प्रस्तुत किया कार्यक्रम का मंच संचालन नवमी कक्षा के छात्र हितेश तनवार ने किया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।

मुख्याध्यापिका ने बच्चों को अपने आशीर्वचनों के साथ बच्चों को पैन उपहार देकर कार्यक्रम को विराम दिया।

इस अवसर पर विद्यायल अध्यापक यशपाल ,भूपेन्द्र कुमार शास्त्री ,पवन कुमार ,अरुण शर्मा , अतिबाल,सरोज कुमारी ,चेतराम सभी उपस्थित रहें।

कार्यक्रम के अंत सभी बच्चों और अध्यापकों ने भोजन किया।