/बीएसएनएल के ब्रॉड बैण्ड कुनैक्शन तीन दिन से बन्द होने से उपभोक्ता परेशान।

बीएसएनएल के ब्रॉड बैण्ड कुनैक्शन तीन दिन से बन्द होने से उपभोक्ता परेशान।

नालागढ़ 23 फरवरी,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

सोलन जिले के नालागढ उपमण्डल के खेडा तथा इस के आस पास के क्षेत्र में पिछले तीन दिनो से बीएसएनएल ब्रॉड बैण्ड सिगनल न होने के कारण उपभोक्ताओ को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है ।

उपभोक्ताओ ने हिम नयन न्यूज को बताया कि विभाग द्वारा तैनात अनुबन्ध कर्मचारी किसी भी उपभोक्ताओ का दूरभाष उठाने की भी जहमत नही करते जिस से लोगो में विभाग के प्रति भारी रोष व्यापत है । लोगो ने बताया कि उन्होने ब्रॉडबैण्ड कुनेक्शन अपने कारोबारो को चलाने के लिए प्रयोग किए है लेकिन पिछले तीन दिनो से कुनैकशन डैड होने पर कोई भी सुनवाई करने वाला नही है ।


इस बारे में हिम नयन न्यूज ने जब इस बारे में बीएसएनएल के एसडीओ दिनेश कुमार से बात की तो उन्होने बताया कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग के कार्य के चलते विभाग का केबल कट गया है जिसको ठीक करने के लिए तीन दिन से प्रयास किए जा रहे है लेकिन अभी तक इस में कामयाबी नही मिल पाई है । उन्होने बताया कि कल 24 तारीख को इस के मुरम्मत होने की पूर्ण सम्भावना है ।