/राजकीय उच्च एवम प्राथमिक विद्यालय लड़ोग में चतुर्थ स्कूल शिक्षा संवाद आयोजित ।

राजकीय उच्च एवम प्राथमिक विद्यालय लड़ोग में चतुर्थ स्कूल शिक्षा संवाद आयोजित ।

सोलन (अर्की ) 29 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

सोलन जिले के राजकीय उच्च एवम प्राथमिक विद्यालय लड़ोग में गत दिवस चतुर्थ स्कूल शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्याध्यापिका मनोरमा चड्डा और मुख्य शिक्षक अरुण शर्मा द्वारा की गई ।

इस अवसर पर यशपाल वर्मा ने विद्यालय में उपस्थित एस एम सी प्रधान श्रीमति बंती तनवर और सभी एस एम सी सदस्यों सहित अविभावको का स्वागत किया, तथा शिक्षा में गुणवत्ता को लाने के लिए सुझाव दिए ।

उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय में पढ़ाए जाने वाले पाठ्य बिंदुओ के साथ प्रयोग की जाने वाले पाठ्य उपकरणों के बारे में जानकारी को सभी अभिभावकों के साथ साझा किया।

मुख्याध्यापिका ने विद्यांजली कार्यक्रम , बच्चों पर मोबाइल प्रयोग के दुष्प्रभाव, नशे के दुष्प्रभाव, सी डबल्यू एस एन छात्रों के अविभावकों अक्षमता प्रमाण पत्र बनवाने बारे जानकारी,स्वच्छ भारत अभियान, स्व रक्षण व फिट इंडिया कार्यक्रम इत्यादि बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए अविभावकों को जागरूक किया ।

इस शिक्षा संवाद में एस एम सी प्रधान,सदस्य और अविभावकों सहित विद्यालय अध्यापक पवन कुमार, भूपेन्द्र कुमार, पूर्ण चन्द,सरोज कुमारी, अतिबाला जी उपस्थित रहें।