/सरयांज पंचायत के मनोल गांव का 27 वर्षीय युवक कमरे में लटका हुआ मिला ।

सरयांज पंचायत के मनोल गांव का 27 वर्षीय युवक कमरे में लटका हुआ मिला ।


देर रात धारठ कें एक शादी समारोह से वापिस आ कर अपने कमरे में जाने के बाद नही आया बाहर ।


सोलन ( अर्की ) 29 फरवरी,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा

सोलन जिले के अर्की उपमण्डल की सरयांज पंचायत में गत रात एक युवक द्वारा अपने कमरे में जा कर फांसी लगाने का मामला सामने आया है ।

मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस सरयांज पंचायत के मनोल गांव का 27 वर्षीय सतीश कुमार धारठ गांव में एक शादी के समारोह में गया हुआ था जिसे रात करीब 12.15 बजे उसका दोस्त हंसराज उसे घर छोडने आया और रात का सतीश ने अपने कमरे में जा कर फांसी लगा ली

कारणो का पता नही चल पाया है लेकिन परिजनो ने पुलिस को बताया कि रात को शादी से आने के बाद उस ने अपने कमरे का दरवाजा अन्दर से बन्द कर लिया और जब कमरे का दरवाजा तोड कर देखा तो उसके गले में निशान देखे गए व बैड की चादर के साथ छत से लटका पाया गया ।


शव को पुलिस द्वारा अपने कब्जे में लेने के बाद अर्की अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया जहां पेस्ट मार्टम होने के बाद शव परिजनो को सौप दिया । पुलिस मुख्य आरक्षी हीरा सिंह अन्य कर्मियों सहित मामले की जांच में जुटी है।