नालागढ़ 10 मार्च,
हिम नयन न्यूज़ / ब्यूरो / वर्मा ।
औद्योगिक नगरी नालागढ़ के जोघौं पुलिस टीम द्वारा गति दिवस एक ट्रक से 2 किलो 735 ग्राम चूरा पोस्ट /भुककी बरामद करने का दावा किया गया है ।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गत रात्रि पुलिस चौकी जोघौं की टीम द्वारा एक नाकाबंदी के दौरान ट्रक नंबर एचपी 12 पी 8799 की तलाशी ली गई जिसमें तलाशी के दौरान 2 किलो 739 ग्राम चूरा पोस्त/भुक्की बरामद की गई ।
पुलिस के अनुसार आरोपी ट्रक चालक मनजीत सिंह पुत्र मेला राम निवासी कुल्हाड़ी कालीबाड़ी, नालागढ़, तहसील का रहने वाला है जिसके विरुद्ध पुलिस थाना नालागढ़ में एनडीपीएस अधिनियम के तहत धारा 156 / 185 के अंतर्गत मामला दर्ज करके आरोपी चालक मनजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है
इस बात की पुष्टि करते हुए पुलिस के अतिरिक्त अतिरिक्त अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी से इस बारे में पूछताछ की जा रही है कि यह भुक्की कहां से लाया और किसको सप्लाई की जाने के लिए लाया है










