/औद्योगिक नगरी बीबीएन के मानपुरा में 7 बोतलें देशी शराब बरामद।

औद्योगिक नगरी बीबीएन के मानपुरा में 7 बोतलें देशी शराब बरामद।


नालागढ़ 13 मार्च,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा


औद्योगिक नगरी बीबीएन के मानपुरा थाना क्षेत्र में अवैध देशी शराब बरामद करने का समाचार मिला है।

मिली जानकारी के मुताबिक मानपुरा थाना क्षेत्र के गुप्त सुचना के आधार पर गत दिवस किशनपुरा टेम्पो यूनियन के नजदीक राम रखा S/O गरजा राम R/O VPO गुनाह कलां तह० रामशहर जिला सोलन हि०प्र० से तालाशी के दौरान 7 बोतलें शराब देसी मार्का पटियाला संतरा प्रत्येक 750ML, बरामद की गई हैं।

इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना मानपुरा में आबकारी अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया है,और आगामी कार्यवाही जारी है।