/औद्योगिक नगरी बी बी एन के काट्ठा व भटोलीकला में अवैध शराब बरामद। मामला दर्ज।

औद्योगिक नगरी बी बी एन के काट्ठा व भटोलीकला में अवैध शराब बरामद। मामला दर्ज।

नालागढ़ 17 मार्च,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा

औद्योगिक क्षेत्र बीएन के काट्टा बाजार के सुमित प्रवासी युवक से अवैध शराब बरामद करने का दावा किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस बारे मामला दर्ज कर लिया है और अवैध रूप से मिली शराब को जप्त कर लिया है इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान मुकाम काठा बजार के नजदीक देशराज पुत्र वीरवल निवासी नरेन्द्रपुर तहसील शांहवाद जिला रामपुर उतर प्रदेश से तालाशी के दौरान 24 अध्धे 375 ML मार्का पटियाला संतरा मसालेदार देशी शराब बरामद की गयी हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस थाना बरोटीवाला के अंतर्गत भी पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मुकाम Higgs Health care कम्पनी भटोलीकलां के नजदीक एक करियाणा दुकान की तालाशी लेने पर 22 अध्धे शराब देशी मार्का संतरा न0 01 आरोपी अमित कुमार s/o राजे


उन्होंने बताया कि पुलिस थाना बद्दी व बरोटीवाला में आबकारी अधिनियम की धारा 39(1) ए के अधीन अभियोग पंजीकृत किए गये है और आगामी कार्यवाही जारी है।