नालागढ़ (बद्दी) 20 मार्च,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा
औद्योगिक नगरी बीबीएन की एसपी सुश्री इल्मा अफरोज आई0पी0एस0 की अध्यक्षता में आज समस्त प्र्यवेक्षक अधिकारियों,प्रभारी थाना व प्रभारी चैकियात के साथ लोक सभा चुनाव 2024 से सम्बन्धित वर्चुअल मीटिंग आयोजित की गई।
मिली जानकारी के मुताबिक़ इस अवसर पर लोक सभा चुनावों को शान्तिपूर्वक करवाने के सम्बन्ध में उचित दिशा-निर्देश दिए गए।
एस पी बद्दी ने समस्त प्र्यवेक्षक अधिकारियों एवं प्रभारी थानों को निर्देश दिए कि चुनाव आचार संहिता के दौरान वे अपने-2 थाना क्षेत्र में संदिग्ध क्षेत्रों में अर्धसैनिक बलों के साथ (Area Domination) गश्त करें तथा नाका लगाएं,क्षेत्र में सदिग्ंध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर नजर रखें तथा उनके विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही करें,अपराध निवारक धाराओं में कार्यवाही को बढ़ाएं,शस्त्रों को शतप्रतिशत जमा करवाना सुनिश्चित किया जाए,उद्वघोषित अपराधियों को पकड़ने हेतू उचित कार्यवाही करें,समस्त अजमानतीय वारन्टों की तामिल करें तथा चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना पर नियमानुसार कार्यवाही करें।










