नालागढ 25 मार्च,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

औधोगिक नगरी बीबीएन में आज होली का त्यौहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । औधोगिक नगरी में प्रवासी मजदूरो ने अपने परिवारो व मित्रो के साथ होली के रंगो को एक दूसरे पर फैंका तथा ढोल ढमाल के साथ इधर उधर घुमते देखा गया । होली के इस पर्व पर स्थानीय युवको ने भी रंगो का प्रयोग किया तथा एक दुसरे को बधाई दी । बद्दी बरोटीवाला व नालागढ के सभी क्षेत्रो में होली के रंगो में पूरा बीबीएन रंगा दिखाई दिया ।

इस अवसर पर महिलाओ की टोलियां भी एक दुसरे पर रंग फैकती नजर आई जबकि कुछ प्रवासी लोगो को पानी की होली खेलते भी देखा गया । कई महिलाओ के उपर भी पानी उढेला गया । युवक अर्ध नग्न अवस्था में रंग लगा कर इधर से उधर घुमते नजर आए ।

उधर रामशहर तथा अन्य क्षेत्रो में भी लोगो ने रंगो के इस त्यौहार को धूम धाम के साथ मनाया । लोगो ने नाच गाना भी किया । इस त्यौहार को मनाने में जहा बच्चे एवं युवाओं में काफीउत्साहित नजर आए वही अधेड़ उम्र के व्यक्ति भी इस अवसर पर होली खेलते नजर आए ।इस त्यौहार के चलते सरकारी कार्यालयो में छुट्टी होने से बाजार में आज बहुत ही कम चहल पहल देखनेको नजर आई।

इस अवसर पर स्थानीय नेताओ ने भी स्थानीय लोगो को होली के इस त्यौहार की बधाई संदेश दिए है । बावा हरदीप सिंह लाखबिन्दर सिंह राणा तथा के एल ठाकुर ने भी टयूटर व फेस बुक के माध्यम से लोगो को बधाई संदेश दिए है ।










