/लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए नालागढ़ स्वीप टीम का जागरूकता अभियान।

लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए नालागढ़ स्वीप टीम का जागरूकता अभियान।

नालागढ़ 3 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा ।

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में गठित स्वीप टीम ने आज ग्राम पंचायत भोगपुर और ग्राम पंचायत दभोटा में लोगों को आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जागरूकता अभियान चलाया जिसके अंतर्गत स्वीट टीम के अधिकारी डॉ. नरेश कुमार की अध्यक्षता में उनकी टीम के सदस्य रवि नंदन शर्मा और देवेश शर्मा ने दोनों पंचायत में लोगों को मतदान करने और मतदाता पहचान पत्र ,बनवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिनकी आयु 31 दिसंबर 2023 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है वे अपना मतदान पहचान पत्र फॉर्म नम्बर 6 भरकर बना सकते हैं । इसके अतिरिक्त फॉर्म नंबर 7 के द्वारा वोट डिलीट करवा सकते हैं। उन्होनें कहा कि कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित न रहे।

इस अवसर पर भोगपुर पंचायत के प्रधान अनुबाला, उपप्रधान दौलत राम , सचिव अमरीक सिंह, तकनीकी जेई दर्शन पोसवाल इत्यादि सहित करीब 35 लोग मौजूद रहे।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत दभोटा में भी लोगों को लोकसभा चुनाव के लिए जागरूक किया गया। उनकी पंचायत के प्रधान कर्णवीर, सचिव सुरजीत सिंह,आंगनवाड़ी वर्कर जसविंद्र कौर, पुष्पा देवी, राजकौर वार्ड सदस्य रानी देवी, सरोज कुमारी, हरपाल सिंह, जोगिंद्र सिंह सहित लगभग 25 लोग मौजूद रहे।