नालागढ़ 7 मई
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा 7 मई, 2024 को सत्र 2023-24 का दसवी कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस परीक्षा परिणाम में नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चंगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय शिवालिक पब्लिक स्कूल पंजैहरा के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने उम्दा प्रदर्शन किया। इस विद्यालय में कुल 35 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 34 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की है। 14 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक, 6 विद्यार्थियों ने 85% से अधिक, 8 विद्यार्थी अंक अर्जित किए हैं। श्रेया ने 674 (96.2%) अंक लेकर प्रथम स्थान, जानवी शर्मा ने 669 (95.5%) अंक लेकर द्वितीय स्थान, नितिन शर्मा ने 666 (95.14%%) अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। इनके अलावा इप्शिता और राधिका ठाकुर ने 93.7% ऋषभ व अतिका ने 93.4%, हनीश ने 93.2%, दीपिका ने 93.14% और यशस्वी ने 92.57% सफलता प्राप्त की।
साइंस में पांच विद्यार्थियों ने 100%, में एक विद्यार्थी ने गणित में 100%, दो विद्यार्थियों ने अंग्रेजी में 99% अंक प्राप्त किए। अंग्रेजी में 17 विद्यार्थियों ने गणित में 8 विद्यार्थियों, हिंदी में 18 विद्यार्थियों, सामाजिक विज्ञान में 9 विद्यार्थियों, साइंस में 25 विद्यार्थियों ने, पंजाबी में 11 विद्यार्थियों, कंप्यूटर साइंस में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए ये खुशी की खबर सुनकर विद्यालय प्रबंधक बीर सिंह सैनी, प्रधानाचार्य सुमन बाला व सभी अध्यापकों ने इन विद्यार्थियों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्रबंधक महोदय ने विद्यार्थियों को सभा में सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष सुखविंदर कौर, सचिव गुरिंदर सैनी और सभी अध्यापक गण व विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने इन विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।










