/मतदान मजबूत लोकतंत्र का आधार, करेंगे शत प्रतिशत मतदान

मतदान मजबूत लोकतंत्र का आधार, करेंगे शत प्रतिशत मतदान

नालागढ़ 21 मई

हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /गुरजीत सिंह

नालागढ़ चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंडलू के विद्यार्थियों को आगामी लोकसभा चुनाव को मज़बूत करने के लिए स्वीप के नोडल प्रभारी डॉ. नरेश कुमार एवं उनकी टीम के सदस्य रवि नंदन शुक्ला और देवेश शर्मा ने जागरूकता अभियान चलाया और विद्यार्थियों को मतदान के महत्व को समझाया।

उन्होंने कहा कि वह अपने घर, परिवार,रिश्तेदारों और गांव के लोगों को जागरूक करें कि वह भारत के उज्जवल भविष्य के लिए अधिक संख्या में मतदान करें और अपनी वोट की ताकत को पहचाने।

भारत देश आजाद होने से पहले कई सालों तक मुगलों और ब्रिटिश शासन में गुलाम रहा है लेकिन अब समय आ गया है कि हम अपने भारत देश को मजबूत करें और भारत को मजबूत करने का अर्थ लोकतंत्र को मजबूत करना है।

लोकतंत्र में यह जरूरी है कि सभी अपने मत का सही उपयोग करें और सही प्रतिनिधि को चुने जिससे लोकतंत्र को मजबूती मिले।

उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग की यह प्रतिबद्धता है कि कोई भी मतदाता मतदान करने से छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से यह संकल्प भी दिलवाया कि वे अपने माता-पिता ,बुजुर्गों , भाई बहनों, गांव एवं शहर के सभी लोगों को जागरूक करें कि वह अपना शत प्रतिशत मतदान लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए करें।

लोकतंत्र को मजबूत करने का मतदान ही सबसे सबसे बड़ा आधार है। उन्होंने हर एक मत के महत्व को समझाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा, प्रवक्ता रमेश चंद, सुषमा ,अमरचंद, दर्शन कुमार, जसवीर ठाकुर, प्रवीण, अनुपमा, राजेंद्र ,रविंद्र एवं श्याम लाल सहित 110 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नारा लेखन एवं पोस्टर मेकिंग में भी भाग लिया।