सोलन ( अर्की) 31 मई,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो /वर्मा
आज विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में मुख्याध्यापिका मनोरमा चड्ढा की अध्यक्षता में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक अध्यापकों और छात्र छात्राओं के द्वारा विद्यालय प्रांगण से लेकर स्थानीय बाजार चौरंटू तक जागरूकता रैली निकाली गई ।

इस अवसर पर छात्रों ने पोस्टर दिखा कर और नारें बोलकर लोगों को जागरूक किया,साथ ही विद्यालय अध्यापिका सरोज कुमारी ने बच्चों के माध्यम से समस्त उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए तम्बाकू के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। और

मुख्याध्यापिका मनोरमा चड्ढा ने भी अपने वक्तव्य में छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए इस कार्यक्रम को विराम दिया।










