परिषद अपनी मांगों को ले कर मुख्य मंत्री से करेगी भेंट।
नालागढ़ 10 फरवरी,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/नयना वर्मा
हिमाचल प्रदेश वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद की राज्यस्तरीय बैठक गत दिवस, डॉ, अशोक अवस्थी प्रदेशाध्यक्ष की अध्यक्षता में सोलन ज़िला के नालागढ़ में सम्पन्न हुई।
मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में प्रदेश भर के सदस्यों ने भाग लिया। मंच संचालन महासचिव मानसिंह चंदेल ने किया और परिषद के मुख्य सरंक्षक आर, ऐस, राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
परिषद की कार्यकारिणी के विस्तार के उद्देश्य को लेकर यह विशेष बैठक बुलाई गई थी। कार्यकारिणी विस्तार की शक्ति सर्वसम्मती से प्रदेश के अध्यक्ष डॉ, अशोक अवस्थी और महासचिव मानसिंह चंदेल को प्रदान कर दी गई, जिसका समस्त सदस्यों ने अनुमोदन किया।

यह जान करी देते हुए अधिवक्ता नरेश घई, ने हिम नयन न्यूज को बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि परिषद शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु से अपनी मांगों को लेकर भेंट करेगी व ज्ञापन देगी।
इस बैठक में सभी ज़िलों के अध्यक्ष एवं महासचिवों ने भाग लिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि ज़िला, उपमंडल,व खंड स्तरीय बैठकों के आयोजन हेतु सरकार द्वारा निःशुल्क व्यवस्था की जाए।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए हिम परिवहन की सभी बसों में रियायती दर पर यात्रा की सुविधा प्रदान की जाए जिनमें वॉल्वो, हिमधारा बस सर्विस भी सम्मिलित हों।
बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा, नरेश घई, डॉ, जे, ऐन, मिश्रा, मस्तराम वर्मा, डॉ, जयराम शर्मा, प्रो, रंजोध सिंह, प्रेम सिंह, सुशील पुंडीर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।







