/साइबर कमांडो 2025 के लिए हिमाचल पुलिस के 29 जवान उत्तीर्ण ।

साइबर कमांडो 2025 के लिए हिमाचल पुलिस के 29 जवान उत्तीर्ण ।

शिमला 15 फरवरी,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा

भारत सरकार गृह मंत्रालय 14C द्वारा 11 फरवरी 2025 को आयोजित साइबर कमांडो परीक्षा में हिमाचल प्रदेश पुलिस के 29 अधिकारियों का चयन हुआ है।


यह जानकारी देते हुए साइबर अपराध के पुलिस उप महानिरीक्षक मोहित चावला ; भा पु से ने बताया कि यह परीक्षा पूरे भारतवर्ष में आयोजित की गई , जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया था।इस परीक्षा में कुल 3093 अधिकारियों ने भाग लिया था, जिसमें से लगभग 1042 अधिकारियों ने परीक्षा पास की है।

उन्होने बताया कि चंडीगढ़ से 2 अधिकारी, दिल्ली से 15 अधिकारी, हरियाणा से 13 अधिकारी, पंजाब से 8 अधिकारी और हिमाचल प्रदेश पुलिस के 29 अधिकारियों का चयन हुआ है।

पिछले वर्ष हिमाचल प्रदेश पुलिस के 12 अधिकारियों का चयन साइबर कमांडो के लिए हुआ था, जो वर्तमान में विभिन्न संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।


मोहित चावला ; भा पु से ने बताया कि इस वर्ष के चयनित अधिकारी 6 महीने के लिए आईआईटी के विभिन्न संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, जहां उन्हें साइबर सुरक्षा और प्रौ‌द्योगिकी के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्रदान की जाएगी।

इससे हमारी कपैसिटी बिल्डिंग में सुधार होगा और हमारे अधिकारी साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में और भी प्रभावी ढंग से काम कर सकेंगे। हम अपने अधिकारियों की इस उपलब्धि पर गर्व करते हैं और उनके भविष्य के प्रयास के लिए शुभकामनाएं देते हैं।