नालागढ 17 फरवरी,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन की पुलिस का नशे के कारोबारियो के प्रति संख्त रवैया इस कारोबार करने वालो के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है बीबीएन पुलिस ने गत दिवस 317 ग्राम से ज्याद अफीम बरामद करने में कामयाबी हासिल की है ।

इस बात की पुष्टि करते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बद्दी पुलिस के स्पैशल सैल एक्स द्वारा पुलिस थाना बरोटीवाला के अन्तर्गत विल्लांवली हिमुडा कलोनी मंधाला में पानी की टंकी के पास पीले रंग के A/F मोटरसाईकल पर बैठे सुनील पुत्र राम सिहं गांव खुद डाक० व तह० फरीदपुर जिला बरेली उ०प्र० हाल किरायेदार कुल्हाडीवाला डाक० मंधाला तह० बददी जिला सोलन हि०प्र० व उम्र 20 साल से 317.290 ग्राम अफीम बरामद करके नियमानुसार मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है ।
उपरोक्त अभियुक्त को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा । इस मामले में विस्तृत जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी है। जनता से अपील है कि वे अवैध मादक पदार्थ/ नशीली दवाईयां व गतिविधियों के बारे में पुलिस के साथ कोई भी जानकारी साझा करें ताकि इस बुराई को समाज से मिटाया जा सके।







