/फोरलेन का कार्य निर्धारित सीमा में पूर्ण करने में जल शक्ति विभाग बन रहा है अडचन ।

फोरलेन का कार्य निर्धारित सीमा में पूर्ण करने में जल शक्ति विभाग बन रहा है अडचन ।


शिमला 19 फरवरी,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा


औधोगिक नगरी बीबीएन के बद्दी से नालागढ बनने वाले फोर लेन के कार्य में जल शक्ति विभाग सबसे बडा अडिंगा पैदा कर रहा है । निमार्ण कार्य में लगी कम्पनी के प्रतिनिधी ने इस कारण यह कार्य निर्धारित सीमा में पूर्ण न करने की बात कही ।


यह बात गत दिवस नालागढ उप मण्डलाधिकारी नागरिक द्वारा बुलाई गई बैठक में फोर लेन निर्माण में लगी कम्पनी के प्रतिनिधी अस्लम द्वारा कही गई ।


बैठक में जन हित में उठे सवालो को फोरलेन निर्माण में लगे कम्पनियो के प्रतिनिधियो ने पल्ला झााड दिया लेकिन जल शक्ति विभाग द्वारा फोरलेने निमार्ण के कार्यो को पूरा करने के लिए फोरलेन परिधी में आने वाले जलशक्ति विभाग के परिसरो को हटाने में अभी तक कार्य पूर्ण न करने से पैदा होने वाली देरी के लिए मुख्य कारण बताया ।

इस बैठक में अस्लम ने मुददा उठाया कि जल शक्ति विभाग के कारण इस निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही है ।इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के प्रतिनिधी से जब प्रशासन ने जानकारी लेनी चाही तो उन्होने यह मामला बद्दी कार्यालय से सम्बिन्धत बताया ।