/शिव शक्ति जागरण मण्डली मांजू ने बाडीधार के धारठ गांव में भजनो से किया वातावरण भक्तिमय ।

शिव शक्ति जागरण मण्डली मांजू ने बाडीधार के धारठ गांव में भजनो से किया वातावरण भक्तिमय ।

सोलन (अर्की) 26 फरवरी,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा


सनातन धर्म के शिव रात्रि के पर्व पर सोलन जिले का बाडी धार भी भक्तिमय रहा ।

आज मिली जानकारी के मुताबिक जहां श्रघ्दालुओ ने बाडी धार , शिव की धरती पर पूजा अर्चना की वही सरयांज पंचायत के धारठ गांव सहित अन्य गांवो में भी भण्डारे व जागरण का आयोजन किया गया ।


सरयांज पंचायत के धारठ गांव में आज शिव रात्रि के पावन पर्व पर गा्रमिणो ने शिव लिंग पर जल व बिलपत्री चढाई और सनातनीयो को भण्डारे का आयोजन किया ।


इस अवसर पर मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष बलदेव सिंह ने बताया कि हर साल की तरह यहां शिव रात्रि के उपलक्ष्य पर फलहार व भण्डारे का आयोजन किया जाता है लेकिन इस बार धारठ के निवासियो ने यहां जागरण करवाने की व्यव्स्ता की है ।

उन्होने बताया कि आज अर्की केे मांजू से शिव शक्ति जागरण मण्डली को बुलाया गया है जिन्होने रात्रि के पहले पहर से गणेश भगवान की स्तुती तथा शिव भोले भण्डारी की आरती के साथ जागरण का आगाज किया और पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया । इस अवसर पर धारठ ठेरू व मुकनाटा गांव से भक्तगणो ने देर रात तक जागरण में भजनो का आनन्द लिया ।


शिव शक्ति जागरण मण्डली मांजू से आई टीम ने बाडी धार के गांव धारठ में भोले भण्डारी के भजनो से शिवरात्रि के इस पर्व को चार चान्द लगा दिए और भक्तो को आन्नदित कर दिया । इस अवसर पर इस गांव की बेटियां भी अपने ससुराल से आ कर इस जागरण तथा शिव रात्रि का पर्व मनाने इस अवसर पर शरीक हुई ।