/महाशिवरात्रि केपर्व पर रामशहर बाजार के प्राची शिव मन्दि में विशाल भण्डारे का आयोजन ।

महाशिवरात्रि केपर्व पर रामशहर बाजार के प्राची शिव मन्दि में विशाल भण्डारे का आयोजन ।


नालागढ 28 फरवरी,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य पर नालागढ के रामशहर में भी बाजार के प्राचीन शिव मंदिर में क्षेत्रवासियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

इस भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने सर्वप्रथम भगवान भोले शंकर के चरणों में नतमस्तक होने के पश्चात भिन्न-भिन्न व्यंजनों का भंडारा ग्रहण किया । भंडारे में विशेष तौर पर चावल मीठा कड़ी राजमाह मटर पनीर खीर व अन्य विभिन्न प्रकार के व्यंजन श्रद्धालुओं के लिए वितरित किए गए

भंडारे में नवयुबक मंडल के तमाम सदस्यों ने अपने-अपने कार्य में अहम भूमिका निभाई। भंडारे में विशेष तौर पर कुलभूषण शर्मा ,चेतन शर्मा अशोक वर्मा ,विजय वर्मा, पवन शर्मा मुकेश सदा राम मुकेश राठी यूको बैंक वाले ,हीरालाल के अलावा अन्य सदस्यों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।

भंडारा बाद दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक जारी रहा। मंदिर परिसर में सुबह से ही लाउडस्पीकर के माध्यम से मीठी-मीठी धुन में भगवानभोले भोले शंकर का गुणगान एवं श्रद्धालुओं का जनसलेब उमढा पड़ा नजर आ रहा था ।

इसके अलावा क्षेत्र के अन्य शिवालयों जांडू मटूली चमकडी मटूली महादेव के अलावा अन्य शिवालय में भी इसी भक्तों के लिए भंडारे सजाए गए थे और शिवालयों को विद्युत की सुंदर-सुंदर लडियो से सजाया गया था।