लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर की अपनी खुशी जाहिर
नालागढ 14 मार्च,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /गुरजीत सिंह
औद्योगिक क्षेत्र नालागढ में होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया लोगों ने एक दूसरे को रंग लगा कर ओर गले मिलकर एक दूसरे को होली महोत्सव की बधाई दी। मिली जानकारी के मुताबिक कई स्थानों पर लोगों ने डीजे की धुनों में भी लोगों में जमकर रंग जमाया ओर नाच गाने के साथ अपनी अपनी खुशी जाहिर की। इसी संदर्भ में उधर पंजाब के भनुपली स्थित रक्षा हॉस्पिटल में भी होली का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस दौरान प्रिंस, चन्नी, हरप्रीत कौर, अदिति, पल्लवी, मीरा, सुहानी, सुनीता, नेहा, निपाक्षी, करिश्मा ने एक दूसरे को रंग लगाकर अपनी खुशी जाहिर की और एक दूसरे को बधाई दी।

होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होली रंगों का त्यौहार है, हँसी-खुशी का त्योहार है। यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, जो आज विश्वभर में भी मनाया जाता है।
होली फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस पर्व का विशेष महत्व है। होली को सद्भाव और प्रेम का त्योहार माना जाता है। सभी अपने आपसी द्वेष भुलाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनायें देते हैं।