/घर में घुसकर कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर और उसके पीएसओ पर गोलीबारी

घर में घुसकर कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर और उसके पीएसओ पर गोलीबारी

पीएसओ गंभीर रूप से घायल।

बिलासपुर 14 मार्च,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/वर्मा।

हिमाचल के बिलासपुर में कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक वारदात उस समय हुई जब वह बिलासपुर में अपने आवास पर मौजूद थे।

बताया गया कि करीब 12 राउंड गोलियां चली हैं। बंबर ठाकुर और उनके पीएसओ के पीठ और पेट पर गोलियां लगी हैं।

बिलासपुर में कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोली चला दी।

वारदात उस समय हुई जब वह बिलासपुर में अपने आवास पर मौजूद थे। इस दौरान कुछ अज्ञात लोग वहां पर आए और बंदूक से उन पर गोली चला दी।

बंबर ठाकुर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। गोलियां चलने के बाद बंबर को पहले किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया था, पीएसओ को सीधे अस्पताल पहुंचाया गया।

लेकिन अब बंबर को भी अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि करीब 12 राउंड गोलियां चली हैं। बंबर ठाकुर और उनके पीएसओ के पीठ और पेट पर गोलियां लगी हैं।


पुलिस मामले की छानबीन कर रही है समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।