सर्वे में शिमलावासियों ने कहा ड्रगस्टोर रोकने में खेल संस्कृति होगी मददगार
शिमला 23 मार्च,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
आज शिमला के गेयटी थियेटर में श्यामला एजुकेशनल एवं सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के तत्त्वावधान में आयोजित ‘शिमला अगेंस्ट ड्रग्स’ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मुख्य अथिति के रूप में शामिल हुए। एचपीयू और सीयूएचपी के कुलपति प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस में शामिल हुए लोगों ने नशे के खिलाफ लड़ाई में हर संभव सहयोग करने की शपथ ली। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष डॉ नितिन व्यास ने शिमला के दो हज़ार लोगों पर किए सर्वे का निष्कर्ष भी राजपाल के सम्मुख रखे और सर्वे रिपोर्ट पुस्तिका ‘शिमला अगेंस्ट ड्रग्स’ का विमोचन किया।

इस दौरान नशे के खिलाफ लड़ाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले असली नायकों को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल द्वारा सम्मानित किया गया।

महामहिम ने नशे के खिलाफ लड़ाई के लिए श्यामला ट्रस्ट के लोगों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह से यहां लोगों का समर्थन मिल रहा है, उससे हमें बहुत बदलाव देखने को मिलेंगे।








