/न्यू टाउन वेलफेयर एसोसिएशन व आर्य समाज बद्दी ने मनाया शहीदी दिवस

न्यू टाउन वेलफेयर एसोसिएशन व आर्य समाज बद्दी ने मनाया शहीदी दिवस

बीबीएन 24 मार्च
हिम नयन न्यूज/ब्यूरो/स्वस्तिक गौतम

माधव बस्ती न्यू टाउन व आर्य समाज बद्दी कि ओर से महान बलिदानी क्रन्तिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान दिवस वैदिक संस्कृति के अनुसार यज्ञ के साथ शुरू किया जिसमे अनेक भाईओ, बहनो और बच्चों ने शहीदों के आत्मिक शांति और सबकी सुख स्मृधी के लिए वेद मंत्रो के साथ आहुति दी।

न्यू टाउन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष शांति गौतम,कोषाध्यक्ष संजीव प्रभाकर,गुरचर सिंह, रोमित व आर्य समाज बद्दी के अध्यक्ष कुलवीर आर्य ने वैदिक रीति के अनुसार कराया, यज्ञ के उपरांत शहीदों के देश के लिए दिए गए बलिदान और उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए एक विचार गोष्टी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अनेक वक्ताओ ने अपने अपने विचार रखे।

उन्होंने बताया कि सरदार भगत सिंह नास्तिक नहीं थे, संघ के जिला पत्रकार संपर्क प्रमुख शांति गौतम ने शहीदों के बलिदान को विस्तार पूर्वक बताया, इस अबसर पर सर्व सहायता संघठन के अध्यक्ष कपिल शर्मा, अरविंद भारद्वाज,आर्य समाज बद्दी के विस्तार प्रमुख नरेश भारद्वाज , समाज सेवी एडवोकेट संदीप सचदेवा , पूर्वांचल समिति के अध्यक्ष सत्या पांडे, रविकांत राय, रमेश यादव, अर्जुन देवरा ने भी अपने विचार रखे, मंच का सफल संचालन कविता के माध्यम से जाने माने कवि ने किया।