/भाजपा की विरोध रैली में शामिल होने शिमला पहुचने लगे भाजपाई

भाजपा की विरोध रैली में शामिल होने शिमला पहुचने लगे भाजपाई

शिमला में विधान सभा के घेराव के लिए अर्की से आशा परिहार के साथ जाते भाजपाईयो का ग्रुप ।


शिमला 27 मार्च,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा

हिमाचल की राजधानी में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार विरोधी रैली को कामयाब करने के लिए पूरे प्रदेश से भाजपाई शिमला पहुचने लगे है । मिली जानकारी के मुताबिक आज प्रातः शिमला को आने वाली सभी सडको पर भाजपाईयो की भीड देखने को मिल रही है ।

आज प्रातः अर्की विधानसभा चुनाव क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य पूर्व मन्त्री स्वर्गीय नगीन चन्द्र पाल की सुपुत्री आशा परिहार भी अपने सहयोगियो के साथ बंगौरा में पहुंच कर अपने अन्य साथियो के लिए मैसेज करने के पश्चात सामुहिक चित्र खिंचवाए ।

इस अवसर पर आशा परिहार ने बताया कि वर्तमान सरकार ने पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार फैलाया है विकास के नाम पर कुछ नही किया जा रहा है । जिस का सामुहिक विरोध विधान सभा के बाहर जताया जाएगा ।