/औधोगिक नगरी बीबीएन में प्रवासी मजदूरो की साढे तीन साल की बच्ची के साथ झुगियां आग की भेट

औधोगिक नगरी बीबीएन में प्रवासी मजदूरो की साढे तीन साल की बच्ची के साथ झुगियां आग की भेट

नालागढ (बद्दी )31 मार्च.
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा

औधोगिक नगरी बीबीएन में झुगियो में रह रहे प्रवासी मजदूरो के आशियाने एक बार फिर राख होने का समाचार मिला है इस आग ने लोगो की खून पसीने की गाढी कमाई से एकत्रित किए गए सामान के साथ ही एक साढे तीन साल की मासूम बच्ची को भी निगल लिया ।

मिली जानकारी के मुताबिक बद्दी के भटोली कलां में आग से डेढ दर्जन झुग्गियां जल कर राख हो गई है। इस आग में एक साढ़े तीन साल की बच्ची भी आग की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर आकर पानी डाल कर आग बुझाई और एक दर्जन झुग्गियों व साथ लगती कंपनी को बचाया गया। आग से दो बाईकए तीन साईकिलेंए एक रहेड़ी फड़ीए पांच कूलर और तीन एलईडी भी जल गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


सोमवार दोपहर सवा 12 बजे बिरला कंपनी के आपोजिट भटोली कलां गांव में बनी झुगियों में आग लग गई । देखते ही देखते हवा से आग तेजी से फैलने लगी। बिरला कंपनी में उसी समय फायर हाईड्रेट को मौके पर भेजा और पानी डाल कर आग बुझाने का प्रयास किया गया। यहां पर 30 झुग्गियां थी जिसमें 18 झुगियां जल गई। इस बीच दमकल विभाग बद्दी की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंची और चारों ओर से आग को रोका गया। इस आग में एक साढ़े तीन साल की बच्ची कशिश पुत्र पहलाद यूपी के जिला अलीगढ़ के गुलजार नगला गांव की आग में झुलसने से मौत हो गई।


आग से दो बाईक, तीन साईकिलए एक रेहडी, पांच कुलर व तीन एलईडी समेत कामगारों को आने पीने के सामान व कपड़े जल गए। आग लगने के कारणों को कोई पता नहीं चल पाया है । होमगार्ड के कंमांडेंट संतोष कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग से करीब साढ़े चार लाख की संपत्ति जल कर राख हो गई है। लेकिन दमकल विभाग ने करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया गया है।