नालागढ 1 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज/ब्यूरो /वर्मा
31 मार्च 2025 को बद्दी पुलिस ने एक विशेष अभियान के अन्तर्गत बिना नंबर प्लेट, काले शीशे लगी गाड़ियों और टैम्पर्ड नंबर प्लेट वाली गाड़ियों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई । इस अभियान के दौरान कुल 270 चालान किए गए, जिनमें से 112 चालान बिना हेलमेट के दौपहिया वाहनों के, 6 चालान बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों के, 7 चालान बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के, 6 चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के और 2 खतरनाक व लापरवाही से गाड़ी चलाने के किये गये थे ।
बद्दी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी । पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
पुलिस ने नागरिकों को गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने, काले शीशों का प्रयोग न करने और बिना नंबर प्लेट के गाड़ियां न चलाने की सलाह दी है । उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी ।








