कपूरथला, 7 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा
श्रीराम नवमी कमेटी जालंधर द्वारा अध्यक्ष विजय चोपड़ा की देख-रेख में निकाली जा रही श्रीराम नवमी की विशाल शोभायात्रा संबंधी कपूरथला से शोभायात्रा कमेटी के चेयरमैन सी. के. संखड़ी और अध्यक्ष एडवोकेट राकेश पासी की देख-रेख में एक जत्था रवाना हुआ।
इस दौरान श्री हरि नाम प्रचार मंडल मंदिर जानकी दास के संस्थापक नरेन्द्र प्रसाद पंछी और अध्यक्ष दीपक सलवान विशेष तौर पर शामिल हुए।
धार्मिक नेता नरेन्द्र प्रसाद पंक्षी ने नारियल तोड़ कर श्रद्धालुओं के जत्थे की जालंधर में निकाली जा रही विशाल शोभायात्रा के लिए रवाना किया।

पंछी ने पंजाब केसरी ग्रुप की समान प्रति सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि संस्थापक लाला जगत नारायण के समय से ही इस चोपड़ा परिवार द्वारा समाज सेवा और समाज सुधार प्रति अहम योगदान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के कारण इस समाचार पत्र समूह ने सफलता की बुलंदियों को प्राप्त किया और हर मुश्किलों की घड़ी में समाज का साथ दिया है।
पंछी ने बताया कि पंजाब केसरी ग्रुप द्वारा समाज सेवा और समाज सुधार के साथ साथ धर्म के क्षेत्र में भी घडिया योगदान
किसी भेदभाव के चलाया जा रहा शहीद परिवार फंड मानवता की सच्ची सेवा दुनिया के लिए एक बढ़िया मिसाल है।
उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर के आंतकवाद से प्रभावित परिवारों के लिए सैंकड़ों एक राशन और अन्य जरूरी सामान का भेजना भी बेहद सराहनीय है।








