भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी हिमाचल प्रदेश राज्य परिषद की बैठक में लिया गया निर्णय।
नालागढ़ 19 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी हिमाचल प्रदेश राज्य परिषद की बैठक गत दिवस सोलन जिला के नालागढ़ में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ साथी कामरेड के, एस, कोंडल ने की।
पार्टी राज्य सचिव कामरेड भाग सिंह चौधरी ने बैठक में उपस्थित सभी साथियों का स्वागत करते हुए बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया,और देश व प्रदेश में राजनीतिक हालात पर चर्चा की।
उन्होंने बताया कि भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी 100वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है और 2025 का ये वर्ष पूरे भारत वर्ष में शताब्दी समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश में भी 25 व 26 दिसम्बर 2025 को मण्डी में पार्टी शताब्दी समारोह बड़े उत्साह पूर्वक मनाया गया,जिसमें कम्यूनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह जानकारी देते हुए भाकपा राज्य सचिव भाग सिंह चौधरी ने बताया कि पिछले ढाई सालों से प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार चल रही है लेकिन आज़ तक चुनाव के समय में आम जनता से किए गए वायदों को पूरा नहीं कर पाईं है। केन्द्र की भाजपा की सरकार ने मनरेगा के बजट में की गई कटौती का भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी पुरजोर विरोध करती है। मनरेगा की मजदूरी 800 रुपए की जाए और 200 दिन का कार्य सुनिश्चित किया जाए। किसानों की फसलों पर एम एस पी को कानूनी तौर पर लागू किया जाए।

बैठक में प्रस्ताव पारित करके प्रदेश सरकार से मांग की कि वन अधिकार नियम को सख्ती से लागू करके भूमि हीन किसानों व छोटे किसानों को भूमि का मालिकाना हक दिया जाए, भूमि कब्जों से बेदखली रोकी जाए, किसानों के कर्ज माफ करके उनकी भूमि की जपति की कार्रवाई बन्द की जाए। निजी क्षेत्र में 80 प्रतिशत हिमाचलियों को रोजगार सुनिश्चित किया जाए। आऊटसोरस और ठेकेदारी प्रथा को समाप्त किया जाए।
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं एटक के प्रदेशाध्यक्ष कामरेड जगदीश भारद्वाज ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी चार लेबर कोड, बंधुआ मजदूरी किसान, कर्मचारी व जनता विरोधी नितियों के खिलाफ 20 मई 2025 को राष्ट्र व्यापी हड़ताल का भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी पुरजोर समर्थन करती है, यह हड़ताल केन्द्रीय मजदूर संगठनों के आवाहन पर की जा रही है।
समस्याओं को लेकर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ट्रेड यूनियनों के प्रदर्शन में 20 मई को होने वाली हड़ताल/प्रदर्शनों में शामिल होगी।
इस अवसर पर राज्य सह सचिव कामरेड नरेश घई ने बैठक में प्रदेश में बढ़ रहे खनन माफिया पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में खनन माफिया तेजी से सक्रिय हो रहा है जिस सरकार को कड़े निर्णय लेकर रोकने का प्रयास करना चाहिए।
बैठक को जिला बिलासपुर के साथी कामरेड प्रवेश चंदेल, जिला सह सचिव कामरेड नानक शाण्डिल, उना जिला से करनैल सिंह, कांगड़ा से दलजीत, बिलासपुर से कर्म चन्द, नालागढ़ के सचिव रक्षा पाल, दलीप राणा आदि ने सम्बोधित किया।









