मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों के साथ मिलकर की सफाई
सोलन (अर्की ) 21 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा
नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर दो में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिषद सदस्या आशा परिहार के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर वार्ड में स्थित मंदिर परिसर की सफाई की।

मिली जानकारी के मुताबिक आशा परिहार पूर्व में इस वार्ड पार्षद भी रह चुकी है।
इस अवसर पर परिहार ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से अपने आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की।

सफाई अभियान के दौरान झाड़ू लगा कर कूड़ा एकत्र किया गया और मंदिर परिसर को साफ-सुथरा बनाया गया। इस दौरान वार्ड के कई गणमान्य नागरिक एवं युवाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस सफाई अभियान की सर्वत्र सराहना की जा रही है लोगो ने बताया कि ऐसे प्रयासों से समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ती है और सामुदायिक सहभागिता भी मजबूत होती है।









