/पुलिस थाना नालागढ़ में हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस थाना नालागढ़ में हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार।

नालागढ़ 21 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा

पुलिस थाना नालागढ़ में शिकायतकर्ता से शिकायत प्राप्त होने पर सतवीर पुत्र स्वर्गीय नन्नू सिंह निवासी बिलारी, मुरादाबाद, उ०प्र० की लाश को श्मशानघाट से अपने कब्जे में लिया गया ।

आरोपी पर नालागढ़ पुलिस ने नियमानुसार मुकदमा दर्ज करके मामले में आगामी अन्वेषण जारी रहा ।

यह जान करी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में दिंनाक 19-04-2025 को पीड़ित की पत्नी हंसी निवासी गांव कमालपुर चन्दौरा, तह० बिलारी ज़िला मुरादाबाद उ०प्र० व उम्र 34 साल को गिरफ्तार कर लिया गया था ।

इसी प्रकरण में दूसरे आरोपी दर्शन सिंह पुत्र प्रेम चन्द निवासी गांव माल्लपुर, डाक० झजरा तह० नालागढ ज़िला सोलन हि०प्र० व उम्र 50 साल को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

इस मामले में विस्तृत जांच/ आगामी अन्वेषण जारी है ।