/अवैध खनन के खिलाफ़ ताबड़तोड़ कार्यवाही, 7 JCB व 10 टिप्पर जब्त

अवैध खनन के खिलाफ़ ताबड़तोड़ कार्यवाही, 7 JCB व 10 टिप्पर जब्त

नालागढ 22 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/वर्मा

नालागढ उपमण्डल क्षेत्र के अन्तर्गत अन्दरोला खड्ड व रामपुर गुज्जरां खड्ड क्षेत्र मे अबैध माईनिंग की बहुत शिकायतें मिल रही थी। जिस पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धिमान व उप-मण्डल पुलिस अधिकारी भिष्म ठाकुर द्वारा अलग –अलग पुलिस द्वारा अन्दरोला खड्ड व रामपुर गुज्जरां खड्ड मे छापेमारी करी गई ।

दौराने छापेमारी 7 जे0सी0बी0 व 10 टिप्पर अवैध माईनिंग करते पकडे गये । जो माईनिंग मैटिरियल बारे कोई भी कागजात/परमिट पेश पुलिस न कर पाये। जिनमे से 2 जे0सी0बी0 पंजाब न0 पाई गई है जिनका अवैध माईनिंग के लिये उपयोग किया जाता है ।

उपरोक्त सभी जे0सी0बी0 व टिप्परों को जेर धारा 207 MV ACT के तहत जब्त करके पुलिस थाना नालागढ मे खडा किया गया है । भविष्य मे भी अवैध खनन के खिलाफ़ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी रहेगी।