इस प्रोजेक्ट को लेकर यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट तक तो जमा ही नहीं किया गया ।
शिमला 22 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/वर्मा
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री एक बार फिर जनता को गुमराह करने के लिए झूठ भरे बोल मीडिया में बोल रहे है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पर टिप्पणी कर माइलेज लूटने का काम कर रहे है।
उन्होंने कहा कि अगर बल्क ड्रग पार्क जैसा प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश में अटका है तो केवल सुक्खू सरकार की कारण अटका हुआ है और मुख्यमंत्री एवं उनके मंत्रिमंडल की कार्य योजना के कारण यह लंबित हो रहा है।
उन्होने यहां जारी व्यान में कहा कि उपमुख्यमंत्री जी को मेमोरी लॉस हो गया हैए इसलिए वह भूल जाते हैं कि उन्होंने किस.किस प्रकार की बयानबाजी इस प्रोजेक्ट को लेकरके की हैए जैसे ही सरकार आई थी तो उन्होंने प्रथम वर्ष में पूरा समय व्यतीत कर दिया और एक भी टेंडर खोलने का काम नहीं किया। फिर बोले कि हम वित्तीय सहायता के साथ इस प्रोजेक्ट में पार्टनर लाकर काम शुरू करेंगेए उसके उपरांत बोले कि हम इस प्रोजेक्ट को खुद चलाएंगे। जब यह सरकार कंफ्यूज हो गई तो उसके बाद सरकार ने दोष केंद्र सरकार पर डालना शुरू कर दियाए अब इस प्रकरण में तो साफ दिखता है कि दोषी केवल मात्र वर्तमान कांग्रेस सरकार ही है।
हम मुकेश अग्निहोत्री से पूछना चाहते हैं कि वह बताएं कि आपने केंद्र में इस प्रोजेक्ट को लेकर यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट तो जमा ही नहींए किया जिसके कारण अब जब यह सर्टिफिकेट जमा ही नहीं होगा तो केंद्र से पैसा कैसे आएगा और अब तो इस प्रोजेक्ट की अंतिम तिथि यानी डेडलाइन भी आ रही हैए तो उसके हिसाब से तो इनका पैसा वापस जाता ही दिखता है। तो गलती कांग्रेस सरकार और उनके मुख्या की पर दोषारोपण केंद्र को यह कैसे नीति है।
उन्होंने कहा कि हम दावे के साथ कह सकते हैं कि इन्होंने केंद्र से दिए गए गाइडलाइंस के हिसाब से काम नहीं कियाए नीतियों उल्लंघन के बाद केंद्र सरकार इस प्रोजेक्ट को लेकर चिंतित हो गई। उन्होने कहा कि वर्तमान सरकार का दोष ही हैए जब तक पूरे कागजात दिल्ली पहुंचे ही नहीं तो क्लेरेंस सर्टिफिकेट आएगा कैसे।










