/नालागढ़ पुलिस द्वारा अवैध खनन करने गई पुलिस टीम पर हमला करने वाला तीसरा आरोपी भी गिरफ्तारी

नालागढ़ पुलिस द्वारा अवैध खनन करने गई पुलिस टीम पर हमला करने वाला तीसरा आरोपी भी गिरफ्तारी


नालागढ 23 अप्रैैल,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

नालागढ में पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफतार करने का दावा किया है ।


मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत गत दिवस पुलिस चौकी जोघों की पुलिस टीम गाँव रामपुर गुज्जरां खड्ड मे माईनिगं चैकिंग करने पहुंची तो वहां पर एक जे०सी०बी० व दो टिप्पर अवैध माईनिंग कर रहे जे०सी०बी० व टिप्पर चालक वाहन सहित भगाने लगेए जिसमें पुलिस टीम के एक सदस्य को गभींर चोटें भी आईं है और दोनों टिप्पर चालक टिप्परों को मौका से भगा कर ले गये व जे०सी०बी० चालक रवि दास पुत्र श्री भजन लाल निवासी गांव घोलोवाल भटोली डाक० कालीबडी तह० नालागढ़ जिला सोलन हि०प्र० और रुप लाल पुत्र श्री बग्गा राम निवासी गांव रामपुर गुज्जरां डाक० कालीबडी तह० नालागढ जिला सोलन हि०प्र० व उम्र 26 साल को मौके पर गिरप्तार कर लिया गया था ।

जे०सी०बी०, टिप्पर चालकों व मालिक के खिलाफ़ पुलिस टीम को कुचल कर जान से मारने व रात्रि के समय अवैध खनन करके खनिज सम्पदा की चोरी करना जेर धारा 109, 132, 121(1), 303(2),3(5) धारा 21 माईनिंग एव मिनिरल अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज करके उपरोक्त वाहनों को जब्त करके मामले में आगामी कार्यवाही शुरू की है जिसके चलते आज तीसरे आरोपी, जिसने पुलिस कर्मी को जान से मारने की कोशिश की थी, निर्मल सिंह पुत्र रामजी दास निवासी गांव बैरशा डाक० खिलियाँ तह० नालागढ़ जिला सोलन हि०प्र० व उम्र 38 साल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है ।

इस मामले में विस्तृत जांचध् आगामी अन्वेषण जारी है।