शिमला 26 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा
– मैत्री संस्था का वार्षिक समारोह रविवार, 27 अप्रैल 2025 को दोपहर 2:00 बजे लैंडमार्क होटल में आयोजित किया जाएगा।
इस विशेष अवसर पर संस्था की वार्षिक उपलब्धियों को साझा किया जाएगा, सदस्यता नवीनीकरण किया जाएगा और नए सदस्यों का पंजीकरण भी किया जाएगा।
समारोह में आंगनबाड़ी बच्चों को ट्रैक सूट वितरित किए जाएंगे, इसके अतिरिक्त, कन्या विवाह प्रोजेक्ट के तहत सुननी से एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।









