/हिमाचल के वनो में आग की घटनाओ से वन सम्पदा तबाह, सोलन का करोल टिब्बा भी आग की चपेट में ।

हिमाचल के वनो में आग की घटनाओ से वन सम्पदा तबाह, सोलन का करोल टिब्बा भी आग की चपेट में ।


सोलन 26 अप्रैल
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ कमल चौहान

गर्मी केे सीजन के चलते आज कल हिमाचल के जंगलो में आग की घटनाओ ने वन सम्पदा व वन्य जीव जन्तुओ को तबाह करना शुरू कर दिया है ।


मिली जानकारी के मुताबिक आज सोलन के करोल टिब्बे के पहाडियो में आग ने वन्य जीव जन्तुओ को नष्ट करना शुरू कर दिया है । उधर रामशहर के वनो में भी आग का समाचार मिला है ।

वन विभाग की आग नियन्त्रण नीति के चलते दूर दराज क्षेत्र के वनो में आग पर नियन्त्रित करने के लिए उठाए गए कदम भी कारगर सिद्ध नहीं हो पा रहे है और आग केा नियन्त्रित नही किया जा सकता है ।

हिमाचल में आग से वन्य जीव जन्तुओ की प्रजातियो को तबाह करने के अलावा वन सम्पदा भी नष्ठ हो रही है । लोगो ने मांग की है कि सरकार हिमाचल के बनो को सुरक्षित करने के लिए उचित कदम उठाए ।