20 मई, 2025 की एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में समर्थन देने अपील।
नालागढ़ 2 मई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
लाल झंडा सीमेंट वर्करस यूनियन (सीटु सम्बंधित)बघेरी नालागढ सोलन ने लाल झंडे के तले एकजुट होकर गत दिवस मजदूर दिवस मनाया गया।
मिली जान करी के मुताबिक इस अवसर पर मजदूरों ने रैली का आयोजन किया। जिसमें लगभग 100 मजदूरों ने भाग लिया।
यह जानकारी देते हुए सीटु यूनियन बघेरी के उप प्रधान व सीटु जिला कमेटी सोलन के पुर्व सदस्य प्रदीप कुमार ने बताया कि यूनियन ने मजदूर विरोधी चार श्रम कोड के खिलाफ समस्त मजदूरों ने 20 मई, 2025 को एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने का भी ऐलान कर दिया हैं।

मजदूरों ने समान काम ,समान आदेश लागू करवाने, 26000 न्यूनतम मासिक वेतन देने की भी मांग की। उद्योगों में ठेकेदारी प्रथा बंद करने के मांग के नारे भी लगाये गये।
मजदूरों ने मांग की कि मजदूर विरोधी चार श्रम कोड तुरंत प्रभाव से रद्द किये जाये। मजदूरों ने पुजींपतियों के पक्ष में बनाए जा रहे सभी श्रम कानूनों और प्रावधानों का खुलकर विरोध भी किया।

इस अवसर पर यूनियन के सभी पदाधिकारी आम जनता से 20 मई, 2025 की एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को अपना समर्थन देने की विनम्र अपील की ।
समस्त मजदूर वर्ग से हड़ताल को कामयाब करने की विनम्र अपील करते हुए इसमें बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील भी की।








