/बरोटीवाला पुलिस और यातायात इकाई बरोटीवाला ट्रक चालकों की आंखों की रोशनी की जांच के लिए नेत्र परीक्षण शिविर

बरोटीवाला पुलिस और यातायात इकाई बरोटीवाला ट्रक चालकों की आंखों की रोशनी की जांच के लिए नेत्र परीक्षण शिविर

नालागढ 7 मई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

बरोटीवाला पुलिस और यातायात इकाई बरोटीवाला की ओर से बरोटीवाला ट्रक यूनियन में एक नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया,


मिली जानकारी के मुताबिक इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ट्रक चालकों की आंखों की रोशनी की जांच करना था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनकी दृष्टि सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप है ।

इस शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर अनिल कुमार और फार्मासिस्ट द्वारा नेत्र परीक्षण किए गए और चालकों को आवश्यक परामर्श व उपचार दिया गया । यह पहल सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।

नेत्र परीक्षण शिविर में ट्रक चालकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और इसका व्यापक रूप से स्वागत किया गया । एस०पी० बद्दी सड़क सुरक्षा के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं ।