/अर्की उपमंडल में आकस्मिक स्थिति पूर्वाभ्यास (Mock Drill) आज रात्रि ।

अर्की उपमंडल में आकस्मिक स्थिति पूर्वाभ्यास (Mock Drill) आज रात्रि ।

नालागढ़ (अर्की) 10 मई
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/नयना वर्मा

भारत-पाकिस्तान सीमा तनाव परिस्थिति के दृष्टिगत, उपमण्डल अर्की में नागरिकों की सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन के अभ्यास हेतु एक आकस्मिक स्थिति पूर्वाभ्यास (Mock Drill) आज रात्रि 8:00 बजे से 08:30 बजे तक किया जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक उपमण्डल दण्डाधिकारी, उपमण्डल अर्की, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश ने बताया कि इस दौरान एयर रेड सायरन (Air Raid Siren) बजाया जाएगा।

उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि सायरन बजते ही सभी लोग :

  1. वह अपने घरों या आसपास की सभी प्रकार की लाइट्स तुरंत बंद कर दें।
  2. बिना खिड़की वाले कमरे / निकटतम सुरक्षित स्थान की ओर शांतिपूर्वक प्रस्थान करें।
  3. किसी भी प्रकार की अफवाह या घबराहट से बचें, और
  4. प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।

उन्होंने बताया कि यह केवल एक पूर्वाभ्यास है, ताकि किसी वास्तविक आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं समुचित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।