/औद्योगिक नगरी बीबीएन में पनपने लगा गन कल्चर।

औद्योगिक नगरी बीबीएन में पनपने लगा गन कल्चर।

बद्दी में पुलिस ने किया एक और युवक से अवैध हथियार (देसी कट्टा) बरामद ।

नालागढ़ 12 मई,
हिम नयन न्यूज/ब्यूरो /वर्मा।

औद्योगिक नगरी बन में गुण कल्चर पनपने लगा है।पुलिस पिछले कुछ दिनों से यहां अवैध हथियार बरामद कर रही है।

गत दिवस भी पुलिस ज़िला बद्दी ने हरिपुर संडोली नजद हैटरो कम्पनी बद्दी में तोता राम पुत्र गंगा राम निवासी मोहल्ला गुलाब बाग वार्ड न० 1 बिसोली तह० बिसोली जिला बंदायू उ०प्र० व उम्र 34 साल की झुग्गी से चैक करने पर एक अवैध हथियार (देसी कट्टा) बरामद किया है।

इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना बद्दी में उपरोक्त अभियुक्त के विरुध धारा 25(1) a-54-59 Arms Act. के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करके गिरफ्तार कर लिया गया है और यह अवैध हथियार इसे कहां से प्राप्त हुआ है इस बारे में आगामी तफ्तीश अमल में लायी जा रही है।

याद रहे कि इस से पहले गत दिनों ट्रकों को लूटने वालों ने भी हाथियों का प्रयोग किया था हाल ही में मंझोली में गन की नोक पर लूट कने वालों को भी पुलिस ने पकड़ा है।

पुलिस ज़िला बद्दी ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियारों और अपराध को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व अपराधियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी । दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे ।