नालागढ़ ( रामशहर) 19 मई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ तरुण गुप्ता
सेन ओवरसीज द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चमदार में सोमवार को छठी से नौवीं कक्षा तक की 105 छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।
मिली जानकारी के मुताबिक सामग्र शिक्षा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के समापन अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने सभी छात्राओं का मार्गदर्शन किया और उन्हें जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र भी सौंपे।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सेन ओवरसीज द्वारा निरंतर दी जा रही लड़कियों को सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग को हम उत्तम मानते हैं तथा सेन ओवरसीज की पूरी टीम का हम आभार प्रकट करते हैं।








